शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह
Date: 26-02-2026



शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 26 फरवरी 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने हेतु किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जितेन साहू (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तिलगनी विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन शर्मा (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बीरबल पटेल (मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बोरी मंडल) एवं सुनील साहू (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय युवा मोर्चा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री जितेन साहू ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं नवाचार को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अवसर उपलब्ध कराने हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
अति विशिष्ट अतिथि श्री पवन शर्मा ने महाविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के संतुलन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमरतलत ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों में नृत्य, गीत एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम शामिल रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके उपरांत विभिन्न विषयों एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जन भागीदारी समिति के सदस्यगण, ग्राम क्षेत्र के सरपंचगण, सामाजिक कार्यकर्ता, पलकगढ़ एल्युमिनियम के प्रतिनिधि, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित कुमार एवं डॉ. भारती साहू द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. मनीषा ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, सहभागियों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह सौहार्द, उत्साह एवं प्रेरणा के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।