राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम-2026-27

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम-2026-27
Date: 25-01-2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिनांक 25 जनवरी 2026 को “मेरा भारत,मेरा वोट” कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.कमरतलत द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। अपने उद्बोधन मेंउन्होंने लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को निष्पक्ष एवंजिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं सेआग्रह किया कि वे स्वयं मतदान करें तथा समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलानेमें सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं प्रचार-प्रसारहेतु विद्यार्थियों को उत्साहित किया गया तथा उन्हें अपने परिवार एवं समाज कोमतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय केसमस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,अतिथि प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या मेंछात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़करना एवं युवाओं में मतदाता चेतना विकसित करना रहा, जिसमें कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।


 


Related Photo