Botany Department & Eco -Club -Workshop 2025

Botany Department & Eco -Club -Workshop 2025
Date: 07-12-2025

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कियागया l जिसके अंतर्गत वनस्पति विज्ञान में नवाचार विधियो की जानकारी दी गई। कार्यशाला के प्रथम दिवस में बोनसाई के लिए मिट्टी तैयार करने के बारे में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा तशु पटेल द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला के दूसरे दिन तशु पटेल द्वारा बोनसाई पौध तैयार करने के बारे में बताया गया। कार्यशाला के तीसरे दिन नूतन लाल साहू एवं पायल पटेल द्वारा ग्राफ्टिंग तकनीक की जानकारी दी गई। साथी इसी दिन तशु पटेल द्वारा अनुपयोगी सामानों से प्लांटर तैयार करने की विधि बताई गई। कार्यशाला के चौथे एवं  अंतिम दिन नूतन लाल साहू द्वारा गर्मियों में गमले की मिट्टी में नमी  बनाए रखने की जानकारी दी गई और साथी रसायन शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर मनीषा ठाकुर द्वारा को कोकेडामा विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने कोकेडामा को बनाने में बहुत अधिक उत्साह दिखाया।

Related Photo